सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में रामलोचन तिवारी अध्यक्ष और रामेश्वर राव सचिव निर्वाचित घोषित

IMG-20230404-WA0008

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन संघ चुनाव में रामलोचन तिवारी अध्यक्ष पद परऔर रामेश्वर राव सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों पदों पर जीते प्रत्याशियों की घोषणा एल्डर कमेटी के चेयरमैन और मुख चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। 2 पदों पर हुए चुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। काफी गहमागहमी के बीच आज पूर्वाहन 11:00 से सिविल बार सभागार में चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ जो 3:00 बजे तक मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 4:00 बजे से पड़े मतों की गिनती शुरू हुई जिसमें रामलोचन तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नंदलाल एडवोकेट को हराकर चुनाव मैं जीत अपने नाम कर लिया। वही सचिव पद पर रामेश्वर राव और महेंद्र जयसवाल के आमने-सामने सीधी टक्कर थी। जिसमें रामेश्वर राव ने 58 मत पाकर चुनाव जीत कर अपने नाम कर लिया। जबकि महेंद्र जायसवाल को 44 मत पर संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें रामलोचन तिवारी को 47 मत मिले नंदलाल को 3 1मत मिले तथा शिव शंकर प्रसाद को 26 मत पाकर संतोष करना पड़ा। इस बार चुनाव में कुल 119 अधिवक्ता मतदाता थे। जिसमें दो बैलट पेपर में किसी अधिवक्ताओं ने अपना मत नहीं दिया सादा बैलट पेपर बॉक्स में जमा कर दिया। तीन मत टेंडर वोट पड़े। वही 10 अधिवक्ताओं ने अपना मताधिकार का ना होने के कारण प्रयोग नहीं कर सके। एल्डर कमेटी के चेयरमैन और मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव जवाहर लाल अग्रहरी सहायक चुनाव अधिकारी प्रह्लाद पांडे विष्णु कांत तिवारी छोटेलाल गुप्त चुनाव अधिकारियों ने शांति से सकुशल चुनाव संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष और सचिव जीत पर अधिवक्ता साथियों और शुभचिंतकों ने दोनों पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय कस्बा इंचार्ज संजय सिंह मैं पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ पूरे चुनाव संपन्न कराए जाने तक मौजूद रहे। दोनों जीते अधिवक्ताओं को लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply