तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
भारी वाहनों के संचालन से पुल के 3 – 4 जॉइंट स्थलों पर दिखने लगा सरिया
मामला दुद्धी व विंढमगंज को जोड़ने वाली एनएच 39 कनहर नदी पर बने पुल का क्षतिग्रस्त होने का
दुद्धी/ सोनभद्र| तहसील मुख्यालय से 4 किमी दूर कनहर नदी पर बने पुल पर भारी व ओवरलोड वाहनों के दिन रात संचालन होने से पुल जॉइंट क्षतिग्रस्त होने लगा है पुल के ज्यादातर जॉइंट पर सरिया दिखने लगे जिससे दोपहिया से चलने वाले राहगीरों को भय सताने लगा है कि कही कोई अनहोनी ना हो जाये|
ग्रामीण अभिनव जायसवाल ,परतोष ,पंकज , आनंद आदि का कहना है कि कही सेतु निगम व एनएच के अधिकारियों की अनदेखी राहगीरों के परेशानी का सबब ना बन जाये | उन्होंने उक्त पुल से क्षमता से अधिक ओवरलोड वाहनों के आवाजाही पर रोकथाम लगाते हुए पुल की अविलम्ब मरम्मत किये जाने की मांग उठाई है कहा कि अगर इसे तत्काल मरमम्त नही किया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की होगी|
इनसेट:
दिन रात ओवलोड बालू लदे वाहनों की संचालन से भी बनी यह स्थिति
दुद्धी| ग्रामीणों का आरोप है कि पुल से नीचे कुछ दूरी पर कोरगी में बालू साइट चल रही है जहां बालू लेने के लिए भारी संख्या में वाहन जाते है जहां से ओवलोड क्षमता से अधिक बालू लोड कर इसी पुल से दिन रात गुजरते है | एक तरफ दिन रात बालू लदे ओवरलोड वाहनों के परिचालन वहीं दूसरी ओर पुल का मरम्मत नही किये जाने से पुल क्षतिग्रस्त होता जा रहा है |
” इसकी जानकारी अभी मिल रही है , अभी में किसी स्टाफ को भेज कर इसकी स्थिति दिखवाता हूं ,फिर आवश्यकतानुसार इसकी मरम्मत करवायी जाएगी|”






