तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर के जमानियां रहस्यमई स्थिति में हुई महिला की हत्या । जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र ज़मांनिया कस्बा स्थित दुर्गा चौक के वार्ड नं० 19 में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे 45 वर्षीय महिला की दिनदहाड़े घर मे घुसकर हत्या कर दी गई।वही घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुँची कोतवाली पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार के दुर्गा चौक निवासी अनिता वर्मा उम्र 45 वर्ष पत्नी नंद कुमार वर्मा की अज्ञात हमलावरो ने घर में दाखिल होकर महिला की हत्या कर दी। 45 वर्षीय महिला अनिता वर्मा की दिनदहाड़े घर मे घुसकर हत्या किसने और क्यों कि इसका कारण अभी तक पता नही चल पाया है वही हत्या की सूचना पर घटना स्तल पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य और कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह मय पुलिस बल सहित पहुँचे घटना की जानकारी ली गयी लेकिन हत्या किसने और क्यो की इसका पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बाबत पूछे जाने परकोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जाँच टीम को बुलाया गया। जांच के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पायेगा।






