बार-बार नीलामी की प्रक्रिया टलने के कारण ठेकेदारों में नाराजगी व्याप्त
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला बकरी बाजार की नीलामी आज दूसरी बार भी कागजी कोरम के अभाव में अधिकारी तहसीलदार बृजेश वर्मा ने स्थगित कर दिया। जिससे मौके पर आए ठेकेदारों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। नीलामी अधिकारी तहसीलदार बृजेश वर्मा ने मौजूद ठेकेदारों व ग्रामीणों के बीच बताया कि नीलामी के पूर्व ग्राम पंचायत के द्वारा प्रमुख अखबारों में विज्ञापन व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना देना महत्वपूर्ण है जो बीते 5 अप्रैल को भी पेपर में विज्ञापन का नहीं छापना इस सूचना को पर्याप्त लोगों तक न पहुंचाए जाने के कारण स्थगित कर दिया गया था अगली तिथि 13 अप्रैल को निर्धारित की गई थी परंतु संबंधित अधिकारियों के द्वारा अखबार में विज्ञापन नहीं निकलवाने के कारण आज भी नीलामी की प्रक्रिया स्थगित की गई है,वही ठिकेदारो ने अधिकारीयो की ही घोर लापरवाही मान रहे हैं जब विज्ञापन जरूरी था तो क्यों नहीं छपवाया जबकि पिछले बार संबंधित अधिकारियों के द्वारा कहा गया था कि मैं अपने माध्यम से हम लोग विज्ञापन को निकलवा दूंगा और अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच जाएगी, ठेकेदारों में बहुत ही नाराजगी देखने को मिला लोगों ने कहा कि संबंधित अधिकारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं बार-बार बकरी बाजार की नीलामी स्थगित होने से लोगों की समय की हनी व ग्राम सभा की भी आर्थिक क्षति हो रही है हम सभी लोग कोई 50- 100 किलोमीटर दुर से आए हैं इस का भी खयाल रखना चाहिए था। प्रधान के द्वारा बताया गया कि अगली तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी सूचना लोगों तक पहुंचा दी जाएगी इस मौके पर ठेके में भाग लेने वाले ठेकेदार एवं ग्राम सभा के सदस्य गण एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।






