मस्जिद के नीचे चाभी व टॉर्च की दुकान लगाने वाले बरकत अली नही रहे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र|स्थानीय कस्बे के स्टेशन रोड वार्ड नम्बर 7 के रहने वाले बरकत अली नही रहे,उनके अचानक मौत से परिजनों में मातम जैसा माहौल हो गया।जानकारी के मुताबिक 56 वर्षीय बरकत अली शुगर के पेशेंट थे जो काफी लम्बें समय से शुगर से पीड़ित थे ,दिन बुद्धवार समय लगभग 8 बजे रात्रि के वक्त बरकत अली अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।
बरकत अली दुद्धी जामा मस्जिद के सीढ़ी के निचे ताला चाभी बनाने का कारोबार करते थे।
बरकत अली के मौत की खबर जैसे ही कस्बे में फैली उनके चाहने वालों तांता लग गया | गुरुवार की दोपहर उनके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दगे खाक कर दिया गया ,बरकत अली जामा मस्जिद दुद्धी के नीचे ताला चाभी व टार्च की दुकान चलाते थे|

Leave a Comment