तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार प्रखंड अंतर्गत मकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने पंचायत भवन में सीएसपी का उद्घाटन किया।सरकार के द्वारा सभी सीएसपी को अपने अपने पंचायत भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया था। इसी दौरान मुखिया श्री साह ने कहा कि मैं पंचायत के लोगों से अपील करना चाहता हूँ,की अभी हमारे यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की हो रही है,क्योंकि घटती जल स्तर से कुवां, चापाकल, व जलमिनार बहुत जगह सुखा पड़े हैं, जिससे आम जनता सहित पशु पक्षी तक त्रस्त हैं। अगर आपके आस पास जहां भी पानी की समस्या हो आप मुझे सूचना दें ताकि मैं आपके घर टोला तक टैंकर द्वारा पानी की आपूर्ति कर सकूँ।साथ ही आपके गांव टोले में कोई चापाकल या जलमीनार खराब हो तो भी सूचना करें ताकि उसकी मरम्मत तत्काल कराया जा सके।
मौके पर प्रज्ञा केंद्र संचालक राम बाबू साह पंचायत सेवक राजीव कुमार
रोजगार सेवक धीरेंद्र विश्वकर्मा
वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह
वार्ड सदस्य सुरजन कुमार गुप्ता वार्ड सदस्य नंदकिशोर प्रसाद ग्रामीण जनता वीरेंद्र लाल
हिरामन साह, विवेक कुमार गुप्ता, महेंद्र चौबे, अनूप कुमार गुप्ता, बॉबीदेवल, महेश बीयर, ओम नारायण गुप्ता नगीना बिहार अशर्फी बियार छोटू उपस्थित थे।






