कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच अता हुई अलविदा की नमाज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय रजा जामा मस्जिद व मकतब जब्बारियाँ ईदगाह में अलविदा का नमाज अतिदतमंदो ने अता किया ,इस दौरान मुस्लिम बंधुओ ने अल्लाह से देश व विश्व मे अमन चैन बनाए रखने की दुआ की| रजा जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल रज्जाक व ईदगाह में मौलाना तौहीद ने नमाज पढ़ायी |
इस मौके पर जामा मस्जिद सदर रहीम बख्श उर्फ कल्लन खां , सचिव सैयद फैजुल्लाह ,नायब सदर अंसारी , सेक्रेटरी आसिफ़ ख़ान , इब्राहीमखां राफ़े खां ,, फतेह मोहम्मद खां सहित भारी संख्या में मुस्लिम आवाम मौजूद रहे वही मकतब जब्बारियाँ ईदगाह में मुo अयूब खां शमीम अंसारी आदिल खां सलीम खां गोस मोo आकिल खां टुन्नूखां इब्राहीम रिजवान अहमद सरफराज वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीओ दद्दन प्रसाद गोंड , प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय व क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मौजूद रहें|

किन्नरों ने गरीबों में बांटे इमदाद

दुद्धी| अलविदा के नमाज के उपरांत ईदगाह के बाहर किन्नरों ने किरण के नेतृत्व में गरीबों में इमदाद बांटे ,जिसमें साड़ी रुपया ,पैसा आदि जरुरत के हिसाब से बांट कर शबाब लिया |

Leave a Comment