जांच उपरांत राशि निकासी पर रोक लगा दी जाएगी प्रखंड विकास पदाधिकारी: मुकेश मछुआ
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार:
केतार : प्रखंड के बालीगढ़ पंचायत के अजनिया में चंद्रदेव सिंह के खेत में मनरेगा से बन रहे 443519 रू की लागत से तलाब निर्माण मध्य रात्रि में ट्रैक्टर से निर्माण करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ मुकेश मछुआ को ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन उप प्रमुख शंभू सिंह एवं वार्ड सदस्य फुल देव सिंह ने दिया। एवं उप प्रमुख ने कहा कि मनरेगा योजना मजदूरो को सौ दिन के लिये रोजगार के रूप मे लागू किया गया है ,पर मेरे बलीगढ पंचायत मे वित्तीय वर्ष 2021 -022 मे लगभग 200/दो सौ मेडबंधी तथा, 2022-023 मे लगभग 850/आठ सौ पचास मेडबंधी योजनाबद्ध किया गया, जिसमे लगभग 80%योजनाओ मे पैसे कि निकासी कर ली गई है लेकिन धरातल पर 10%भी काम नही हुआ है, यहा मजदूरों के पेट पर लात मारा जा रहा है। जोकि काफी खेद जनक है। इन सभी योजनाओ का जाच होना चाहिए। वहीं तलाब निर्माण में हो रहे मशीन का उपयोग में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि जांच उपरांत राशि निकासी पर रोक लगा दी जाएगी।
एवं आवेदन के आलोक में स्थल पर जांच करने पहुंचे जेई अमर भारती व रोजगार सेवक सह बीपीओ मनोज कुमार ने जांच किया ,जाच करने के क्रम मे योजना स्थल पर एक भी मजदूर मौजूद नही थे ,और आरोप को सही पाया।और तत्काल इस योजना को बंद करने की बात कही।






