एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

शक्तिनगर – सोनभद्र
एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सभी के लिए इफ्तारी का भव्य आयोजन किया गया एवं सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली रहे। श्री राजीव अकोटकर द्वारा सभी को ईद के मौके पर शुभकामनाएं दी एवं सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गयी।

इस अवसर पर श्री सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), श्री सिद्धार्थ मण्डल, मानव संसाधन प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारिगण आदि ईद समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली की ईद मिलन समिति द्वारा किया गया।

Leave a Comment