तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विष्णु गुप्ता – सोनभद्र
एसओजी/सर्विलांस एवं कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 02 नफर अभियुक्तों को 810 ग्राम हेरोईन (कीमत रुपया लगभग 81 लाख)के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व मादक पदार्थ बेचने एवं खरीदने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज, एसओजी/स्वाट, सर्विलांस टीम सोनभद्र के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तों को 810 ग्राम हेरोईन (कीमत रुपया लगभग 81 लाख) के साथ वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत घेरा बन्दी कर गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 अभियुक्त फरार हो गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 298/2023 धारा 8/21 NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है । फरार अभियुक्त की तलाश टीम बनाकर की जा रही है ।
आपको बताते चले कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, एसओजी/स्वाट, सर्विलांस टीम सोनभद्र द्वारा ग्राम बिच्छी वाराणसी शकितनगर मार्ग पर 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा मौके से 01 नफर अभियुक्त फरार हो गया । पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से कुल 810 ग्राम हेरोईन (कीमत लगभग इक्यासी लाख रुपये) बरामद किया गया । पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, यह गिरोह मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करता है, हिरोईन की बड़ी खेप लखनऊ से लाकर रॉबर्ट्सगंज व आस-पास के क्षेत्रों में बेचते है । उक्त गिरफ्तार व्यक्ति वाराणसी की तरफ से आने वाली बस से सन बीम स्कूल तिराहा पर पिट्ठू बैग लेकर उतरे थे तथा मोटर साइकिल सवार वांछित अरुण सोनकर को हेरोइन दे रहे थे कि पुलिस टीम की दबिश से अरुण सोनकर फरार हो गया और दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।







