कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

IMG-20230609-WA0009

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आवेदक सुधीर कुमार सिंह पुत्र स्व0 तिलकधारी सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी ग्राम म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्राम कुण्डाडीह स्थित गाटा संख्या-354,55,56 पर काबिज भूमि विपक्षीगण 01. ग्राम प्रधान कुण्डाडीह रामसुधार पुत्र अज्ञात, 02. सुखदेव पुत्र रामदास, 03. सुखराम पुत्र रामदास, निवासीगण ग्राम बलियरी, 04 शोनशाह पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, 05. रामकिशुन पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, 06. सुदेशरी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, 07. मनबस पुत्र दयाशंकर निवासी अज्ञात द्वारा फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार करके नाम बदलकर भूमि को बैनामा/रजिस्ट्री करा लिया गया । आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-29/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त प्रकरण मे संलिप्त वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 09.06.2023 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा उक्त घटना में संलिप्त 01 वांछित अभियुक्त सुखराज पुत्र रामदास निवासी ग्राम बलियारी थाना म्योरपुर जनपद सनभद्र उम्र लगभग 82 वर्ष को उसके घर बलियारी से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।

About the Author

Leave a Reply