तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर।वाराणसी फोरलेन पर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के समीप वाराणसी से गोरखपुर जा रही कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई । जिससे कार में सवार दो महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को नंदगज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । हालत गम्भीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी सत्यप्रकाश त्रिपाठी 54 वर्ष अपने परिवार के साथ कार से मारकण्डेय महादेव दर्शन करके वापस घर जा रहे थे। तभी कुंवरपुर गांव के समीप कार का बायां टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर 10फुट गहरी खाई में पलट गई । दुर्घटना होते ही आसपास के लोग पहुँचकर कार में फँसे लोगो को निकालने लगे तभी पुलिस भी पहुँच गयी। कार में सवार चालक सत्यप्रकाश 54 वर्ष आकाश त्रिपाठी 27वर्ष , आकर्ष 12वर्ष, कोस्टब्य 5वर्ष , सीमा त्रिपाठी 40वर्ष और गायत्री त्रिपाठी 47 वर्ष घायल हो गए । पुलिस ने सभी घायलों को नंदगज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहाँ हालत गम्भीर होने पर डाक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । थानाध्यक्ष निरीक्षक कमलेश पाल ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है ।






