बकरीद पर्व पर थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार थाना परिसर में बकरीद पर्व के मद्देनजर सोमवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दोनो समुदाय के लोग सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा बकरीद पर्व सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अन्य पर्व त्यौहारों की भांति सद्भावना पूर्वक मनाए। प्रशासन के तरफ से एहतिहात के तौर पर पुलिस जवानों की तैनाती की जायेगी । वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद को आपसी भाई-चारे के साथ मनाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाएं| क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की असाामान्य गतिविधि दिखने पर इसकी सूचना प्रशासन को तुरंत दें। त्यौहार के दौरान एक दूसरे धर्म के प्रति किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सचेत है। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, अंचल सीआई नागेंद्र पाठक, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद, उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, अजय वर्मा, नंदू प्रजापति, राम विचार साहू सिराजुदीन अंसारी, डॉ हकीमुदिन अंसारी, जस्मुदीन अंसारी समाज सेवी उदय प्रसाद अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment