तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबेगाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र में ईद उल जहा का पर्व सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। मुख्य रूप से बिहरा मस्जिद, सुल्तानपुर मस्जिद, शहाबुद्दीनपुर मस्जिद ,साईं की तकिया मस्जिद ,वाजिदपुर मस्जिद, तिलेशणा मस्जिद, मधुबन मस्जिद, बद्धूपुर मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर नमाज अदा किया गया। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर बिरनो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी हालांकि अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी का कोई मामला सामने नहीं आया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआ भी मांगी इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में ही कुर्बानियां देकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी । इस दौरान शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार संपन्न कराने को लेकर बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह , भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक अशोक सिंह, उप निरीक्षक बृजवासी सहित महिला और पुरुष कांस्टेबल मौजुद रहे।






