टायर फटने से डायल पुलिस 112 की गाड़ी पलटी, पुलिसकर्मी सुरक्षित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया में कर्री मोड़ के पास घटी घटना

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत संचालित डायल 112 पुलिस की गाड़ी शुक्रवार की सुबह टायर फटने से पलट गई। संयोजक संयोग अच्छा था कि गाड़ी में सवाल कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। गाड़ी नंबर 3102 के पास गुलालझरिया में भूमि विवाद को लेकर किसी का कालर का फोन आया। महुआरिया के तरफ जा रही 112 की गाड़ी का गुलालझरिया के कर्री मोड़ पहुंचते ही अगला टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई। ड्राइवर भूपेंद्र कुमार सहित सिपाही अखिलेश गाड़ी में सवार थे जो सुरक्षित बाल-बाल बच गये। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी सुभाष चंद्र राय अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पलटी हुई गाड़ी को सीधा कराया व दुद्धी ले आकर गाड़ी का टायर बदलवा कर उसे पुनः संचालित कराया।

Leave a Comment