तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। इनरव्हील क्लब दुद्धी ने बनवासी सेवा आश्रम गोबिंदपुर में चिकित्सकों को सम्मानित कर डॉक्टर्स-डे मनाया। आश्रम के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र सप्रेम भेंट कर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डाक्टर्स डे की बधाई दी। क्लब की अध्यक्ष अमिता वर्मा, राखी जायसवाल, माधवी जायसवाल ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज के परिजनों को डाक्टर से काफी आशाएं होती हैं और वह दुआ करती हैं कि डॉक्टर मरीजों की आशाओं पर खरा उतरे। आश्रम के संचालिका सुभा बहन ने इन्हरव्हिल क्लब की सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर लीना जायसवाल, अनिता मींच, स्वाति झा, रेणु कनौजिया, चिंता, लता मौजूद रहे।






