तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार मध्य विद्यालय केतार में बाल संसद का चुनाव पूरी वोटिंग प्रक्रिया के साथ सम्पन्न।जिसमे कक्षा 8वीं के सृष्टि कुमारी को प्रधानमंत्री और कक्षा 7वीं के दीपक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक देवेन्द्र मेहता ने कहा कि बाल संसद विद्यालय के बच्चो का एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपना विचार रख सके और विद्यालय के प्रबंधन व विकास में भागीदारी बन सके। बच्चो में जीवन कौशल का विकास करने के लिए। जैसे तत्व क्षमता निर्लय लेने की क्षमता संप्रेषण क्षमता अर्थात बच्चो की संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करने के लिए। विद्यालय को आनंददाई सुरक्षित और साफ सुथरा रखने के लिए बाल संसद का गठन किया जाता है। बाल संसद के नियम को बताते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों की सहायता से विद्यालय की सफाई करवाना। मंत्री का दायित्व होगा कि समूह में बच्चे को कार्य का बंटवारा कर सफाई में कौन कौन होंगे। प्रत्येक कमरे में पोछा लगवाना। सौचाल्य के पास टंकी, बाल्टी,पानी रखवाना, बच्चो की नाखून,कपड़ा,दांत,बाल की जांच करना, स्वच्छता सामग्री को उचित स्थान पर रखवाना, एवं विद्यालय परिसर में फूल पेड़ पौधों सहित सुंदरी करण रखना इत्यादि विस्तार से जानकारी दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक देवेन्द्र मेहता, संतोष ठाकुर, प्रेम कुमार, राजकुमार पाठक, मनोरंजन प्रसाद, एवं विद्यालय के बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।






