तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर जंगीपुर। भारतीय जनता पार्टी, महा जनसंपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जंगीपुर बाजार के वार्ड नं 6 और वार्ड नं 10 में डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुए भाजपा कि उपलब्धियों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विगत नौ वर्षों में किए गए कार्यों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देश में विगत नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों से देश में पुनरोत्थान के परिवर्तन का दौर चल रहा है। भारत आज सिर्फ आयात करने वाला नहीं बल्कि निर्यात करने वाला राष्ट्र बन चुका है ।और भारत की सीमाओं पर दुश्मनों को खदेड़ कर मारा जाना शुरु हो चुका है। उन्होंने कहा कि विदेश में भारत की जो साख, जो पूछ और जो महत्व बढ़ा है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की पहचान है। आज भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता तो इसका सीधा-सीधा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा चुकी है, और भ्रष्टाचारियों को दंड की प्रक्रिया मे लाकर कार्यवाही की जा रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार करने वाला बड़ा से बड़ा व्यक्ति भी बख्शा नहीं जा रहा।
जंगीपुर विधानसभा के पुर्व संयोजक संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार जन साधारण के अपेक्षाओं पर खरी,देश की हर समस्याओं पर चैतन्य, समाज के कमजोर से कमजोर को शक्ति और संबल प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर लाल जी गुप्ता,अवधेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, मन्नू राजभर, सुदर्शन कुशवाहा, अविनाश सिंह सोनू, प्रमोद राय आदि साथ साथ रहे।






