तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास के सोमवार को यूं ही मंदिरों में शिवभक्तों का काफी जामवडा होता है। ऐसे में दुद्धी स्थित शिवाजी तालाब के शिवालय में नन्दी बाबा की मूर्ति जल और दूध भक्तों के हाथ से सीधे पीने लगे।यह देख मंदिर के पुजारी रुद्रशंकर तिवारी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उन्होंने ऐसा पहली बार होते देखा है।यह भगवान शिव की महान अनुकंपा हुई है।प्रत्यक्षदर्शी अविनाश गुप्ता वाह वाह ने कहा कि आस्था और श्रद्धा में बहुत शक्ति होती है। ऐसी ही घटनाओं से दैवीय शक्ति के होने का आभास मिलता रहता है।इस घटना के थोड़ी देर बाद से ही मंदिर में नन्दी बाबा को जल पिलाने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है।क्षेत्रवासियों में आस्था की लहर दौड़ पड़ी है।






