सड़क हादसे में दो युवक गंभीर

IMG-20230711-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय कस्बे के रामनगर में दो बाइक सवार आमने सामने भीड़ गए। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कस्बा के रामनगर वार्ड 6 में एक बाइक सवार अनियंत्रित हुआ और सामने से डियूटी जा रहे लेखपाल के बाइक में जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों व आस पास के नगरवासियों द्वारा दोनों बाइक सवार को सीएचसी दुद्धी भेजा गया। जहाँ आकाश सोनी 25 पुत्र राजेश प्रसाद सोनी निवासी कलकल्ली बहरा दुद्धी व लेखपाल अनूप यादव 40 पुत्र सुदामा यादव लेखपाल बलियारी म्योरपुर का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

About the Author

Leave a Reply