सावन की पहली सोमवारी को थाना में रुद्राभिषेक एवं मंदिरों में किया गया जलाभिषेक

IMG-20230711-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार: केतार प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन माह की सातवें दिन पहली सोमवारी को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां चतुर्भुजी मंदिर परिसर से मेन बजार होते हुए कलश यात्रा निकाला गया, दौरान भक्तों ने हर हर महादेव बोल बम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पंडा एवं ढ़ाढ़रा नदी के संगम तट से पूजा अर्चना कर जल उठाकर मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ परिसर मे भोलेनाथ को बेलपत्र के साथ जलाभिषेक कर शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना किया। मंदिर विकास समिति के द्वारा सभी श्रद्धालु के बीच फल वितरण किया गया। वही इस वर्ष सुप्रसिद्ध सूर्य नारायण मंदिर मुकुंदपुर में भी शिव भक्त सुबह से ही बेलपत्र के साथ जलाभिषेक किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने अपने जवानों
के साथ विधुवत रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना कर कुशल क्षेत्र की कामना की एवं प्रसाद वितरण किया गया। बताते चलें कि सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से 31अगस्त तक यानी इस वर्ष 58 दिन तक चलने वाली है। इस मौके पर मंदिर विकास समिति के संरक्षक रामविचार साहू,अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार ,सचिव हेमंत पाठक,सदस्य पंकज कुमार आदित्य मेहता, ज्वाला कमलापुरी, कुमार सूर्या,सुनील राम,रविंद्र सोनी,पुजारी बालमुकुंद पाठक,अर्जुन पाठक, अनीश तिवारी,महेंद्र पाठक, रविशंकर वैद्य,रामप्रवेश ठाकुर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply