बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

IMG-20230712-WA0012

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार पंखा के तार लगाने के उपरांत बिजली की चपेट लगने से हुई महिला की मौत छाया मातम। केतार निवासी विजय मेहता कि 45 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी सोमवार को बिजली बिजली की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उन्हें आनन फानन में ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया, जहां आयुष्मान चिकित्सक निश्शंक निश्रम ने जांच के बाद उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी सोमवार को केतार मां भगवती मंदिर के समीप बने नये मकान में मूंग ओसाने हेतु गई थी, जैसे ही वह घर के आंगन में पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में पंखा का तार लगाकर ऑन करने लगी वह विद्युत परवाह की चपेट में आ गई तत्पश्चात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर वालों ने चीत्कार मार कर रोने लगे।

About the Author

Leave a Reply