मछुआरा समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना का शुभारम्भ

IMG-20230713-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर निषाद राज बोट योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा मछुआरा समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना का शुभारम्भ वर्ष 2023-24 में किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना पुरी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद गाजीपुर में मछुआरा समुदाय हेतु 150 बोट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वृहद् प्रचार-प्रसार के बाद भी अपेक्षित आवेदन प्राप्त नही हुए है। मुख्य कार्यकारी अधिकरी मत्स्य ने सभी मछुआरा समुदाय से अनुरोध किया है कि उक्त योजना में अधिक से अधिक आवेदन करें एवं योजना का लाभ उठायें। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई, 2023 तथा पोर्टल -fisheries.up.gov.in है।

About the Author

Leave a Reply