जनता की समस्याओं का  त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता – एसडीएम दुद्धि सुरेश

IMG-20230713-WA0042

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

नवागत एसडीएम सुरेश राय ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर अपना पदभार ग्रहण किया| पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने दूर दराज से आये दर्जनों ग्रामीणों की फरियाद सुनी और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
एसडीएम श्री राय ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद की बहुलता है, ऐसे सभी मामलों का जांच कराकर निदान किये जायेंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि शासन व जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर दिये जा रहे दिशा निर्देश के क्रम में शांति व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जायेगा। उन्होंने संबंधितों को चेताया कि कार्य मे किसी प्रकार की शिकायत व लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी।ज्ञातव्य हो कि मूलतः मऊ जिले के निवासी एसडीएम श्री राय इसके पहले गोरखपुर जनपद के खजनी तथा सहजनवा तहसील में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दी | सहजनवा में तीन वर्षों की लंबी तैनाती के बाद सोनभद्र के दुद्धी तहसील में जिले में इनकी पहली तैनाती है |

About the Author

Leave a Reply