शैक्षिक सत्र 2023-24 की प्रथम अभिभावक अध्यापक बैठक संपन्न

IMG-20230714-WA0073

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 की प्रथम अभिभावक अध्यापक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं छात्राओं के माता-पिता ने अपने पाल्यो की शिक्षा एवं महाविद्यालय से उनके संबंधों के बारे में खुलकर चर्चा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण करके किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अकबरे आजम ने कहा कि महाविद्यालयों में प्रायः ऐसे आयोजन नहीं होते लेकिन हम इसके माध्यम से महाविद्यालय को और खुला, सकारात्मक एवं व्यापक फलक प्रदान करना चाहते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संतन कुमार राम ने महाविद्यालय की संक्षिप्त प्रगति एवं रूपरेखा प्रस्तुत किया और उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया कि आप अपनी बच्चियों को यहां पढ़ने और रहने के लिए प्रेरित करें। मुख्य कुलानुशासक डॉ अमित यादव ने अभिभावकों से अपील किया की छात्राएं निर्धारित गणवेश में ही महाविद्यालय में आएं और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं। एमएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद आमिर खालिद ने कहा कि मेरी कोई बच्ची यहां नहीं पढ़ी है लेकिन मेरे कॉलेज से 500 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं और मैं उन सभी का अभिभावक हूं। इसी क्रम में अभिभावकों ने यहां पर नए विषयों में परास्नातक कक्षाएं चलाने, कॉमर्स संकाय, b.ed की शिक्षा प्रदान करने, नेट जेआरएफ की तैयारी कराने, वाणिज्य एवं व्यवसायिक कोर्स संचालित करने, आवागमन हेतु बस संचालित करने के संबंध में अपने सुझाव दिए।

About the Author

Leave a Reply