स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में एडीओ पंचायत ने पंचायत भवन, रिचार्ज फिट, संचारी रोग के मद्देनजर निरीक्षण किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्रा ने मनबसा, गुलालझारिया, दुमहान, झारोखुर्द, कर्री, केवाल गांव में निरीक्षण कर पंचायत भवन, रिचार्ज फिट, संचारी रोग, कॉमन सर्विस सेंटर पर होने वाले कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दुमहान के पंचायत सहायक रत्नेश कुमार की रेट्रो फीडिंग के कार्य मे लापरवाही जुलाई माह का वेतन रोककर नोटिस जारी किया गया। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि बरसात के दौरान पानी को इकट्ठा करने के लिए रेट्रो फिट का निर्माण कार्य कर हर गांव से अपडेट करना अनिवार्य है। जहाँ निरीक्षण के दौरान दुमहान गांव के पंचायत सहायक अनुपस्थिति मिले। इसलिए जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है। वहीं गांव में विभिन्न योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment