कोयला लदा अनियंत्रित ट्रक पलटा

IMG-20230721-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में अनियंत्रित ट्रक पलटने से चालक के साथ ग्रामीण बाल बाल बचे। वृहस्पतिवार को शाम करीब छः बजे रेनुकूट से दुद्धी की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। कोयला लदे ट्रक दुमहान गांव में पहुँचते ही एक मोड़ पर अनियंत्रित हुई। जिससे ट्रक पलटते ही कच्ची मकान में जा टकराया। हालांकि किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर कार्यवाही में जुट गई है।

About the Author

Leave a Reply