तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुकेश मछुआ, प्रमुख चंद्रावती देवी व सभी पंचायत के मुखिया ने सामूहिक रूप से फीता काट कर पीडीएस भवन का उद्घाटन किया। वहीं श्री मछुआ ने कहा कि पीडीएस भवन नहीं होने की वजह से दुकानदारों को लम्बी दूरी तय कर भवनाथपुर जाना पड़ता था। इस पीडीएस भवन से केतार प्रखंड क्षेत्र के 33 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को अब लम्बी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा, जिससे ट्रांसपोटिंग में भी सहूलियत होगी और ससमय डीलर राशन उठाव कर लाभुकों को वितरण कर सकेंगे। इस दौरान विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि जनता की सुविधा पहुंचाने के लिए ही केतार प्रखंड का निर्माण किया गया है। यह सुविधा का असली हक दार हमारे क्षेत्र की जनता हैं। और वह हकदार को उसका हक मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के डीलर संघ के द्वारा मुझे एक विषय प्राप्त हुआ है, जिसमे ट्रांसपोटिंग एवं कमीशन का पैसा नहीं मिलना उल्लेख किया गया है, इस विषय को भी अबकी बार की सदन में इस विषय को सदन में उठाने की बात कहा। श्री शाही ने सभी डिलेरो से आग्रह करते हुए कहा कि जनता का हक जनता तक पहुंचाना आपका काम है और राशन वितरण में जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो गरीब गुरबा के लिए राशन भेजा जा रहा है कम से कम उसमे किसी तरह का चोरी कोताही ना बरतें, ससमय राशन लाभुकों को वितरण करें। उन्होंने प्रखंड कर्मियों से कहा कि आपसी मिल मिलाव से केतार एक सशक्त प्रखंड का विस्तार करें जो झारखंड प्रदेश में सबसे पहले नाम का हकदार हो। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, (मुखिया_ मूंगा साह, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद,प्रमोद कुमार) विक्रमा सिंह आशीष जयसवाल, बीरबल मेहता, अन्य उपस्थित थे।






