रक्तदान महादान युवती व महिला की बची जान रक्तवीरों ने किया रक्तदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र

रक्तदान को महादान यूं ही नहीं कहा जाता है। जरूरत के समय किसी को रक्त देकर उसकी जान बचाना बहुत बड़ा कार्य है। प्रशांत कुमार निवासी रजखड ने रक्तदान कर सोनम कुमारी उम्र 16 वर्ष निवासी कोरगी के जीवन को बचाने का कार्य किया। अजय यादव ने निवासी गुलालझारिया ने ब्लड डोनेट एक्सप्रेस व्हाट्सएप ग्रुप मे बी पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध करवाने की बात कहा। ग्रुप के सदस्य अफसर राजा और विकास कुमार अग्रहरी ने ब्लड के लिए रिक्वेस्ट किया।प्रशांत कुमार ने दुध्दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर तुरंत रक्तदान किया और युवती का जान बचाया बताते चलें की दुध्दी मे एक युवाओं का ब्लड डोनेट एक्सप्रेस के नाम से टीम तैयार किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य यह है की दुध्दी या आस पास के किसी क्षेत्र मे ब्लड के कमी से किसी भी असहाय लोगों की जान अब नहीं जाएगा।

Leave a Comment