मुंसिफ कोर्ट में किया वृक्षारोपण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

प्रदेश स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत नगर में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कड़ी में मुंसिफ कोर्ट में मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रशांत सिंह, खण्ड विकास कार्यालय परिसर में बीडीओ नीरज तिवारी, राजकीय डिग्री कालेज व जीआईसी परिसर में चैयरमैन कमलेश मोहन व प्रभारी प्राचार्य रामसेवक यादव, कोतवाली परिसर रजखड़ में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह रघुवंशी, ग्राम पंचायत गुलाल झरिया में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्रा व प्रधान त्रिभुवन यादव, दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय में हाफिज सईद अनवर व मु. कौनेन, ग्राम पंचायत महुअरिया में सचिव सुषमा तिवारी, सीएचसी में डॉ शाह आलम अंसारी, वन रेंज कार्यालय परिसर में वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव, बघाडू रेंज आफिस परिसर में रेंजर रूप सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य जीएस यादव व विनोद यादव, डीसीएफ में सभापति सुरेंद्र अग्रहरि आदि ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर उसे बचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment