अंडर 17 सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगता का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार: केतार लोहिया समता हाई स्कूल के मैदान में दिन शनिवार को खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्री सुब्रतो मुखर्जी कप के एक दिवसीय आयोजन में निर्णायक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बीपीएम रवि वैद्य प्रधानाध्यापक देवेन्द्र मेहता शिक्षक संतोष ठाकुर ने प्रखंड क्षेत्र से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
एक दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर- 17 में बालक बालिका वर्ग के छः टीम के बीच प्रतियोगिता हुई।जिसमे अंडर 17 के पहला मैच बालक वर्ग में मेरौना बनाम परसोडिह के बीच खेला गया। जिसमे 3/1 से मेरौनी की टीम जीत हासिल किया। दूसरे मैच में बालक वर्ग में केतार बनाम बलीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें 1/0 से केतार की टीम जीत हासिल किया। तीसरा मैच लोहिया समता हाई स्कूल केतार बनाम छाताकुंड बालिका वर्ग के बीच खेला गया। बालिका वर्ग की दोनो टीम ने मजबूती के साथ रोमांचक मुकाबले खेलते हुए सीमित समय तक किसी ओर गोल नहीं होने कारण पेनाल्टी शूट खेला गया जिसमें छाताकुंड के बालिका वर्ग की टीम ने 2/1 से जीत हासिल किया। तत्पश्चात लोहिया समता हाई स्कूल केतार बनाम छाताकुंड बालक वर्ग के टीम के साथ खेला गया जिसमें लोहिया समता हाई स्कूल के टीम ने 1/0 से जीत हासिल किया।
मौके पर बीपीएम रवि वैद्य ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन होने से पढ़ाई के साथ खेल में भी बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आज के समय में खेल भी शिक्षा का एक अहम हिस्सा है ।जिसमें बालक और बालिकाओं को अनुशासन के अलावा करियर बनाने का अवसर मिलता है। मौके पर बीपीएम रवि वैद्य, शिक्षक संतोष ठाकुर, प्रधानाध्यापक देवेन्द्र मेहता अन्य सहित बालक बालिका मौजूद थे।

Leave a Comment