यूपी एसटीएफ व सोनभद्र पुलिस द्वारा लाखो का गांजा बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार

IMG-20230725-WA0038

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र –

यूपी एसटीएफ व म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, एक बल्कर ट्रक से 178 किलो 940 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिस चलाए गए अभियान में ताबड़तोड़ कार्यवाही की कड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि सर्वेश्वरी समूह आश्रम के पास बल्कर ट्रक में गांजा लेकर कही जा रहे है ।

मुखबिरी सूचना पर कार्यवाही करते हुए UP STF व थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा सर्वेश्वरी आश्रम के पास से शाम आठ बजे एक बल्कर ट्रक के केबिन में प्लास्टिक की 8 बोरियों में 81 पैकेटों में कुल 178.940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है के साथ तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 72/2023 धारा 8/20/29/60(3) NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

वही पूछताछ में चालक द्वारा बताया गया कि यह अवैध गांजा दिल्ली निवासी बैजनाथ जायसवाल पुत्र व्यास जायसवाल निवासी आर-7 प्राइवेट कॉलोनी श्रीनिवासपुरी साउथ नई दिल्ली के कहने पर लालच में आकर उड़ीसा से इस गांजा को लेकर अपने इन दोनों साथियों सूरज चौहान व राज भाटी के साथ अम्बिकापुर से बभनी-मुर्धवा के रास्ते होते हुए गाजियाबाद जा रहा था । इस कार्य को करने के लिए मुझे व मेरे साथियों को एक चक्कर का 10,000-10,000 रुपये मिलते हैं ।पूछताछ में इन लोगो द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व में भी मैं तीन-चार बार अवैध गांजा इन्हीं साथियों के साथ गाजियाबाद सप्लाई कर चुका हूं ।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के सर्वेश्वरी समूह के पास से ये ट्रक पकड़ा गया है जिसमे 178 किलो से थोड़ा ज्यादा गांजा बरामद किया गया है और साथ मे तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।

About the Author

Leave a Reply