युवक को चोरी की बाइक के साथ म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र दुद्धी निवासी युवक को चोरी की बाइक के साथ म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व मे म्योरपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान लैरा मोड़ के पास से आरोपी फिरोज खान पुत्र गुलाम सरवर निवासी वार्ड-03 काली मोहाल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल UP 63 AD 5636 सुपर स्पलेण्डर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 73/2023 धारा 41, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि उक्त वाहन निर्मला कान्वेन्ट स्कूल रेणुकूट सब्जी मंडी के पास से चोरी किया था । जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 23/2023 आईपीसी की धारा 379 का अभियोग पंजीकृत है ।

Leave a Comment