
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
प्रशासन का खौफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में कुछ
इस कदर रही कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सपा नेता धनौरा गाँव मे झाड़ियों के बीच दिन गुजार रहे हैं ,जब मीडिया की नजर इन युवा नेताओं पर गयी तो उन्होंने बताया कि
पुलिस की कार्रवाई से वहां से भाग कर यहां आ गए है ,इस दौरान युवजन सभा के विधान सभा महासचिव उमेश गुप्ता , अवधेश गुप्ता बूथ प्रभारी , सुरजदेव यादव बूथ प्रभारी ,अक्षय कनौजिया मौजूद रहे|वहीं कुछ सपा नेता जो इस नवनिर्वाचित प्रधान हुए है उन्हें विंढमगंज पुलिस द्वारा नजरबंद करने के कारण वे प्रधानों के प्रशिक्षण से वंचित रह गए|






