तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज वर्मा
सोनभद्र –
– मंदिर के पास मिले गो-वंश के अवशेष
– रॉबर्ट्सगंज कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर के पास मिला बछड़े का सिर और अवशेष
– मोहर्रम के पहले शरारती तत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास
– मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ,एसओ,महिला थानाध्यक्ष समेत भारी फोर्स मौके पर
– पासियान मोहल्ले की एक महिला ने अपने बछड़े के गायब होने और उसके अवशेष मिलने की शिकायत पुलिस से की
– एडिशनल एसपी ने केस दर्ज करके और कार्यवाई की बात कही
– रॉबर्ट्सगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास की घटना
मौके पर एडिशनल एसपी मय फोर्स के साथ पहुंचे
रॉबर्ट्सगंज कस्बे में सब्जी मंडी के पास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे शुक्रवार देर शाम गो-वंश के अवशेष मिलने से लोगो मे आक्रोश फैल गया। जैसे ही लोगो को मंदिर के पास बछड़े के अवशेष पड़े होने की सूचना मिले मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी कालू सिंह,सीओ, एसओ महिला थानाध्यक्ष समेत भारी फोर्स पहुंच गई,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।
मौके पर मौजूद एक महिला ने अपने बछड़े के गायब होने और उसको काटे जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी कालू सिंह ने हनुमान मंदिर के पीछे गोवंश के अवशेष मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मोहर्रम से पहले ही शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का असफल प्रयास किया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर रही है और दोषी पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी,पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। इस दौरान मौके पर लोगो की भारी भीड़ मौजूद थी।






