तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों और आम ग्रामीणों के साथ उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाए जाने की शिकायतें काफी दिनों से लगातार मिल रही थी।
इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता पीयूष राय ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है ।
भाजपा नेता की बातों को सुनते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व भाजपा नेता स्व0 कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं है । किसान और आम ग्रामीण काफी अत्यधिक परेशान है । सिंचाई के समय में किसानों को बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत सीएम से की गई है ।
उन्होंने लिखित पत्र के माध्यम से सीएम योगी को बताया कि विधानसभा मुहम्मदाबाद के बिजली विभाग के कर्मचारी और अफसरों द्वारा अमर्यादित तरीके से किसानों से व्यवहार करना जैसे बिजली कर के लिए विश्व बैंक द्वारा किसानो के लिए लगे ट्रांसफार्मर जलने पर न बदलवाना , किसानों के खेती करने के लिए गए कनेक्शन तार को काट ले जाना जैसे अन्य कृत्य हैं ।






