तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भावनाओं तथा विचारों के अभिव्यक्ति का कार्यक्रम “मन की बात” का १०३वां संस्करण आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी बुथों पर सुना व देखा गया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बरहट बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की परम्परागत सभ्यता में निहित,आधारित विधी से निर्मित कला,लोक संस्कृति, क्षेत्रीय पर्व, रहन, सहन,खान,पान,राष्ट्र के सम्मान,स्वाभिमान के लिए समर्पित रहे महापुरुषों आदि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणास्रोत कार्यक्रम से आने वाली पीढ़ी को मानसिक मजबूती तथा उसके समृद्धी के प्रति संदेश संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिसका परिणाम है कि विलुप्त होती परम्परा तथा मानवीय सभ्यता को स्मृति के माध्यम से जीवंतता प्राप्त हो रही हैं।
काशी क्षेत्र मंत्री श्रीप्रकाश शुक्ल आज सैदपुर कार्यालय पर उपस्थित रहकर मन की बात कार्यक्रम को सुना तथा कहा कि देश की परम्परा को जीवंत रख कर उसके पुनरोत्थान का मार्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मजबूत किया है ।और उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
सैदपुर विधानसभा के तेतारपुर बुथ पर उपस्थित रहकर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन कि बात को सुना तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भावनाओं में समाज का हर व्यक्ति,हर सभ्यता और व्यवस्था में रहने वाले लोग महत्वपूर्ण है। जिसका परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर हृदय में स्थापित हो चुके हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा गाजीपुर के बुथ संख्या 212 चंद्रशेखर नगर, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय नगर के हरिशंकरी के बुथ संख्या 259 पर , जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नगर के विवेकानंद, महामंत्री ओमप्रकाश राय रेवतीपुर, सुनील कुमार सिंह सुहवल मंडल, अवधेश राजभरबिहरा,अच्छेलाल गुप्ता महाराजगंज, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सकरताली बुथ, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय सेमरा चक फ़ैज़, अजीत सिंह सरैया छावनी लाइन बुथ पर उपस्थित रहकर मन की बात कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यक्त विचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के बुनियादी ढांचा को मजबूती प्रदान करने का एक बड़ा प्रयास है।






