तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत ” मेरी माटी मेरा देश “कार्यक्रम के प्रथम दिन खंड विकास अधिकारी भावरकोल राम कृपाल यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द प्रथम पर अष्ट शहीदों के सम्मान में “शिलाफलकम(स्मारक पत्रिका)” का अनावरण खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री जयानंद राज द्वारा किया गया ।इस मौके पर बीडीओ रामकृपाल यादव ने कहा कि अंग्रेज़ी हूकूमत के खिलाफ आज ही के दिन मुम्बई के ग्वालिया टैंक मैदान में 9 अगस्त को महात्मा गांधी ने देशवासियों को * करो या मरो* का नारा दिया था। जिससे हर हर देशवासी बि़तानी हूकूमत को देश से भगाने के संघर्ष छेड़ दिया। करो या मरो के आवाह्न पर शेरपुर के आठ नौजवानों ने डा0 शिवपूजन राय के नेतृत्व में 18 अगस्त 1942 को मुहम्मदाबाद तहसील पर यूनियन जैक उखाड़कर तिरंगा झंडा फहराते हुए अपने आठ नौजवानों के साथ सीने पर गोली खाते हुए अपनी शहादत दे दी। इस अवसर पर ग्रामीणों तथा बच्चों के साथ राष्ट्रगान एवं पंचप्रण की शपथ सचिव सूर्यभान राय द्वारा दिलाई गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटन राय, मुन्ना राय,ज्ञानेंद्र राय,अवधमुनि याद ,उपेंद्र राय, आशुतोष राय, उमेश यादव, लेखपाल प्रशांत सिंह स्कूल के सभी शिक्षक , सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।






