तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के मामले में आज एमपी/एमएलए कोर्ट में बहस पूरी हो गयी।एमपी/एमएलए कोर्ट 22 अगस्त को इस मामले में निर्णय दे सकती है ।
कोर्ट ने निर्णय के लिए केस फाइल की सुरक्षित कर लिया है और 22 अगस्त को अगली तारीख तय कर दी है । वर्ष 2009 में करंडा थाने में मुख्तार पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था ।
इस केस के गैंग चार्ट में कपिल देव सिंह हत्याकांड और मीर हसन पर हमले का मामला शामिल है । पिछले 17 मई को मीर हसन पर हमले के मामले में मुख्तार अंसारी दोष मुक्त हो चुका है । जबकि वर्ष 2011 में कपिल देव सिंह हत्याकांड मामले में भी मुख्तार दोष मुक्त किया गया था ।






