पुलिस व पीएसी के जवानों संग सीओ ने की काम्बिंग

IMG-20230811-WA0000

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी दुद्धी नेतृत्व में पुलिस बल मय पीएसी द्वारा वृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ बार्डर क्षेत्र के जंगलों में सघन काम्बिंग की गई।
क्षेत्र में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने, जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद गौंड के नेतृत्व में कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम गोहड़ा व भिसुर के जंगलों में मय पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी के साथ सघन कॉम्बिंग की गयी। काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया। स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

About the Author

Leave a Reply