तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
डीएम को ज्ञापन सौंप स्थानातरण की उठायी मांग
दुद्धी,सोनभद्र- स्थानीय एसडीएम कोर्ट में नियुक्त पेशकार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। दुद्धी बार के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर, एसडीएम कोर्ट के पेशकार को हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि एक फाइल से पूर्व उपजिलाधिकारी द्वारा किये गये आदेश की कापी गायब कर दी गयी। इसकी शिकायत तत्कालीन उपजिलाधिकारी से की गई।लेकिन पेशकार पर कार्रवाई नही हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि संबंधित पेशकार को नही हटाया जाता है तो अधिवक्ता संघ राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार करेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, चेयरमैन विजय कुमार अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा सचिव दिनेश कुमार शामिल रहे।





