हौसला बुलंद चोरों ने केसरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर में दिया चोरी की घटना को अंजाम

IMG-20230818-WA0078

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दीपू तिवारी

रेणुकूट / सोनभद्र

पिपरी रेणुकूट में चोरों का बुलंद हौसले। प्रतिष्ठित विद्यालय में दिया चोरी को अंजाम। प्रशासन को दे रहे चुनौती

चोरों के हौसले रेणुकूट, पिपरी, में बुलंद है। हालिया मामला नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय केसरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर का है, जहां पर चोरी की घटना प्रकाश में आई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बुधवार और गुरुवार की रात दिनांक 17-8-23 को 1 बजकर 25 मिनट पूर्वान्ह केशरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में 3 चोर घुस आए जिन्होंने परिसर में लगे लगभग 15 किलो लोहे का ढक्कन और लोहे की एक पाइप पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विद्यालय के भी प्रधानाचार्य श्री गौतम गुप्ता ने थाना पिपरी में लिखित रूप से शिकायत कर जांच की मांग की है ताकि दोबारा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

About the Author

Leave a Reply