दुष्कर्म व एससी एसटी के मामलें में पिछले एक माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व एससी एसटी के मामलें में पिछले एक माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शरीर सिद्दीकी ,आरक्षी मृदुल त्रिपाठी, महिला आरक्षी अंजू आदि ने झारखंड राज्य के पलामू जिले अंतर्गत भद्दी टोला थाना शहर से जरिए मुखबिर की सूचना पर हल्की मुठभेड़ में दबोच लिया। जिसके बाद स्थानीय थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने आज शनिवार को आरोपी का चालान कर उसका मेडिकल मुआयना के उपरांत उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया ,जहां आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया ।प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले एक माह पहले थाना क्षेत्र के ही एक गाँव निवासी युवक बगल के ही एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा ,इसी बीच युवक की शादी कहीं दूसरे जगह होने की बात युवती को पता चला तो उसने युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। जिसके बाद युवक ने युवती का अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके बाद युवती के परिज‌न थाने पहुंच युवक के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया तभी से वांछित फरार चल रहा था ।

Leave a Comment