म्योरपुर एयरपोर्ट में आ रही बाधाओं पर एसडीएम दुद्धी ने मांगी रिपोर्ट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। म्योरपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आ रही बाधाओं को लेकर एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट मांगी। शनिवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम सुरेश रॉय ने एसडीओ वन विभाग भानेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत पिपरी, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट एथॉरिटी मैनेजर विवेक चंद्रवंशी के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान सुरेश रॉय ने बीएसएनएल टावर, विद्युत पोल व तार, पेड़ो की कटान व छटाई, घर-मकान सहित अन्य होने बाधाओं को दूर करने की कवायद तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारी अपनी अपनी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर सर्वे कर रिपोर्ट देने का काम करें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]