नहीं रहे भाजपा के पुर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फैय्याज अहमद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फैय्याज अहमद, उम्र 70वर्ष,निवासी -मखदुमपुर, भीमापार का आज लम्बी बिमारी के कारण निधन हो गया। फैय्याज अहमद भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के प्रथम कार्यकाल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। तथा भाजपा के लिए सदैव संघर्षशील थे। उनकी पत्नी राशीदा बेगम का विगत लगभग एक वर्ष पहले ही निधन हुआ था। उनके दामाद अफजाल उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके पीछे तीन पुत्रियां तथा चार पुत्र हैं। फैय्याज अहमद के पार्थिव शरीर को आज ही सायंकाल मिट्टी मखदुमपुर स्थित कब्रिस्तान में दी जाएगी।
इस निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए बताया कि फैय्याज अहमद भाजपा के कर्मठ सिपाही थे। उनका निधन भाजपा की अपुर्णीय क्षति है।
दुःख प्रकट करने वालों मे जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह,ओम प्रकाश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, रघुवंश सिंह पप्पू, नीलम सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

Leave a Comment