
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पिपरी / सोनभद्र
दीपू तिवारी की रिपोर्ट
जनपद सोनभद्र के पिपरी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा शातिर अपराधी गैंग लीडर 1. विजय कुमार पुत्र ललित राजभर निवासी रेलवे कालोनी मलीन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र एवं इसके सक्रिय सदस्य 2. नितेश कुमार ठाकुर पुत्र आदित्य कुमार निवासी सरायडीहू भगत थाना भीमपुरा जनपद बलिया हालपता रेलवे कालोनी मलीन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 3 शाहनवाज अंसारी पुत्र आजाद अहमद अंसारी निवासी जामा मस्जिद के पास वार्ड नं0 4 तुर्रा थाना पिपरी सोनभद्र, 4. संजय कुमार पुत्र मुन्ना राम स्वीपर निवासी वार्ड नं. 07 विश्वकर्मा नगर रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र के विरूद्ध श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा गंगचार्ट अनुमोदन करने के पश्चात मु0अ0सं0 111/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। (गैंगलीडर) विजय कुमार उपरोक्त अपने गैंग के सक्रिय साथियों केऑल साथ मिलकर पिछले काफी दिनो से लगातार आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहा था इस गैंग की आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु के तहत कार्यवाही किया गया।






