त्योहारों के दृष्टिगत थाना शक्तिनगर में शांति समिति की बैठक हुई संम्पन्न

IMG-20230824-WA0008

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

शक्तिनगर / सोनभद्र

आगामी आने वाले त्यौहार के दृष्टिगत श्रावण मास/कावड़ यात्रा को लेकर क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना शक्तिनगर पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/पत्रकार बन्धुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक का आयोजन थाना प्रांगड़ में किया गया ।

क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना शक्तिनगर पर श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/पत्रकार बन्धुओं/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से एवं लोकतन्त्र के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

About the Author

Leave a Reply