डेढ़ किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दीपू तिवारी

रेणुकूट – सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थ(गांजा) की बिक्री करने वाला अभियुक्त शकील खान पुत्र समीम खान निवासी वार्ड नं0- धोबिया टंकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र 07उम्र करीब 40 वर्ष को गस्त के दौरान दिनांक 25/08/2023 को समय 7.10 बजे सुबह धोबिया टंकी रेलवे लाइन के पास से पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1.550 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त शकील खान पुत्र समीम खान निवासी वार्ड नं0 धोबिया टंकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र 07द्वारा गांजा बेचने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमे पंजीकृत है। जिसमें जेल जा चुका है। अभियुक्त को पुलिस की न्यायीक अभिरक्षा हेतु न्यायालय भेजा गया।

Leave a Comment