तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
आज दुद्धी तहसील के नए तहसीलदार के रूप में रूप कुमार गिरि जी ने पदभार ग्रहण किया आपको बताते चलें कि निवर्तमान तहसीलदार बृजेश वर्मा जी का स्थानांतरण बरेली जिले के लिए हो जाने के कारण यहां पर नए तहसीलदार के रूप में रूप कुमार गिरि जी ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुरेश राय के द्वारा निजी वर्तमान तहसीलदार बृजेश वर्मा को माला पहनकर विदाई किया गया तथा नवागत तहसीलदार रूप कुमार गिरि जी का भी माला पहनकर स्वागत किया गया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुरेश राय निवर्तमान तहसीलदार की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करके उनको बधाई भी दी गई
तथा इस मौके पर तहसील में कार्यरत लेखपाल अधिवक्ता गणों ने नाम आंखों से निवर्तमान तहसीलदार को विदाई दी






