बघाडू मे विधायक ने किया बिरसा मुण्डा स्मृति द्वार का उदघाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि / सोनभद्र

अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गाँव मे विनोद मोड़ के पास भीसूर जाने वाले सड़क के मुख्य द्वार पर आठ लाख के लागत से बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा स्मृति द्वार का आज क्षेत्रीय विधायक रामदुलारे गौड़ के द्वारा उदघाटन किया गया| क्षेत्रीय विधायक ने द्वार के उदघाटन के पश्चात चौपाल लगा कर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जिसमे कनहर डूब क्षेत्र लाम्बी गाँव के विस्थापितों ने कहा कि हमारा गाँव जल डमरू बन गया है गाँव मे आने- जाने के लिए कोई रास्ता नही है हम लोगो को तहसील व ब्लॉक जाने के लिये कई किलोमीटर की लम्बी दूरी छत्तीसगढ़ से होते हुये आना पड़ता है जिससे बहुत परेशानी हो रहा है हम लोगो को भी विस्थापन का लाभ दिया जाये व वहा से विस्थापित किया जाये जिस पर विधायक ने कहा कि आपकी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा चुका है जल्द ही इसका समाधान निकालने का कार्य किया जायेगा| साथ ही बघाडू के कई ग्रामीणों ने क्षेत्र मे जले हुए विधृत ट्रांसफार्मर को लेकर शिकायत किया जिस पर विधायक ने अधिकारियों से सेलफोन पर वार्ता कर सही करना का भरोसा दिया| इस मौके पर द्वार निर्माण के संस्था के विजय सिंह, दिवान सिंह साथ मे अभय सिंह, ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी, अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों मौजूद रहे|

Leave a Comment